माली महासभा ने किया गुणवंत माली का सम्मान,माली ने सेवानिवृत्ति पर लिया समाज सेवा का संकल्प

Jun 1, 2026 - 23:16
 0
माली महासभा ने किया गुणवंत माली का सम्मान,माली  ने सेवानिवृत्ति पर लिया समाज सेवा का संकल्प

छोटी सादड़ी/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल, 01 जून                             राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा द्वारा राजस्व विभाग से गुणवंत लाल माली चितौड़गढ़ जिले से तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्ति होने एवं समाज के प्रति उनकी समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। 
माली महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित समारोह में कहा कि राजकीय सेवा के बाद भी कर्मचारियों को निरंतर लोगों के सेवा कार्यों में लगना चाहिए। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समय भी व्यतीत हो जायेगा और लोगों का भी भला होगा। जिस समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है, उसे सेवा कार्यों के माध्यम से लौटाया जा सकता है। राजस्व विभाग से तहसीलदार पद से गुणवंत लाल माली ने सेवानिवृत्त होने के बाद समाज सेवा का संकल्प लेने के साथ ही कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद समाजसेवा ही मेरा प्रथम लक्ष्य रहेगा।  छोटी सादड़ी स्तिथ हिन्दू धर्मशाला प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में महासभा के पदाधिकारियों द्वारा माली का साफा पहना व माल्यार्पण, श्रीफल भेट कर उनका विशेष सम्मान किया। सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह से पूर्व गौशाला में सेवा कार्य किया, वहीं आगे भी उन्होंने समाज के प्रति सेवा व लगन के साथ काम करने का भरोसा दिलाया। 
इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली, जिला महामंत्री सत्यनारायण गुलगांवा, फूले सेवा संस्थान के नानूराम गोयल, माली सैनी कर्मचारी संस्था के अध्यक्ष तोताराम सांखला, माली (सैनी) युवा महासभा के गंगापुर तहसील अध्यक्ष रूपचंद सैनी, पीएनबी बैंक के मैनेजर मनीष चौहान, मिसेज जया चौहान (फैशन आईकॉन) सहित महासभा के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................