वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शास्त्री पार्क में प्रदर्शनी का शुभारंभ; युवाओं, विद्यार्थियों के लिए विशेष उपयोगी-अतिरिक्त कलक्टर

Jan 24, 2026 - 13:52
 0
वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शास्त्री पार्क में प्रदर्शनी का शुभारंभ; युवाओं, विद्यार्थियों के लिए विशेष उपयोगी-अतिरिक्त कलक्टर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विश्व प्रिय शास्त्री पार्क में 4 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ शनिवार को अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा एवं अतिरिक्त आयुक्त आबकारी राजीव शर्मा ने फीता काटकर किया। 
राज्य सरकार के निर्देशन में आयोजित प्रदर्शनी में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने की विकास गाथा को ऐतिहासिक फोटो एवं दस्तावेजों के साथ प्रदर्शित किया गया है। राज सखी मेला स्थल पर आयोजित यह प्रदर्शनी आमजन के अवलोकनार्थ प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक खुली रहेगी। अतिरिक्त कलक्टर ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत स्वतंत्रता आन्दोलन का मंत्र था। स्वतंत्रता सैनानियों के साथ आमजन द्वारा इस गीत के माध्यम से देश में आजादी की अलख जगाने का कार्य किया गया था। उन्होंने कहा कि मां भारती को समर्पित देशभक्ति और आध्यात्मिकता के भाव से भरा यह गीत देश के प्रत्येक नागरिक में आज भी राष्ट्रªीयता की भावना जगाता है। 
उन्होंने प्रदर्शनी को युवाओं, विद्यार्थियों के लिए विशेष उपयोगी बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से युवाओं को राष्ट्रगीत के विकास गाथा की जानकारी मिलेगी। बंकिमचन्द्र चटर्जी सहित तत्कालीन समय के स्वतंत्रतस सैनानियों, कवि, लेखकों की सचित्र जानकारी एवं राष्ट्रप्रेम जगाने वाले लेख, काव्य व समाचार पत्रों के बारे में जान सकेंगे। उन्होंने आमजन को राज सखी मेले में प्रवेशद्वार पर लगाई गई प्रदर्शनी को अधिक से अधिक संख्या में देखने व परिजनों व युवाओं को देखने के लिए प्रेरित करने का आव्हान किया। 
संयुक्त निदेशक जनसम्पर्क हरिओमसिंह गुर्जर ने प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर आमजन के लिए यह प्रदर्शनी राज सखी मेला आयोजन तक खुली रहेगी। सूचना जन सम्पर्क अधिकारी संतोष कुमार मीना ने बताया कि प्रदर्शनी स्थल पर आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित प्रचार साहित्य का निःशुल्क वितरण भी किया जायेगा। इस अवसर पर सीडीईओ अनित कुमार, संयुक्त निदेशक समाज कल्याण श्यामसुन्दर शर्मा, जनसम्पर्क विभाग के सहायक लेखाधिकारी डॉ. नवीन पहाडिया, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सुनील दत्त पचौरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी मनोज मीना, रश्मि कुमारी, सुनील शर्मा, सुनील कुमार, राजीविका के अधिकारीगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................