सपनों का सौदा या साजिश? करोड़ों की ठगी में 7 महीने की खामोशी ने उठाए बड़े सवाल

Apr 9, 2026 - 16:20
 0
सपनों का सौदा या साजिश? करोड़ों की ठगी में 7 महीने की खामोशी ने उठाए बड़े सवाल

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  खैरथल तिजारा क्षेत्र के ग्राम मातोर में सामने आए करोड़ों रुपये की ठगी के मामले ने अब जनाक्रोश का रूप ले लिया है। सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सामूहिक ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि नवअंश इंडिया निधि लिमिटेड नामक कंपनी ने गांव-गांव जाकर ऊंचे मुनाफे का लालच दिया और भरोसे का जाल बुनकर लोगों से उनकी जीवनभर की जमा-पूंजी ऐंठ ली।
मामले की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि शिकायत दर्ज हुए करीब 7 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही निवेशकों को उनकी रकम लौटाने की कोई ठोस प्रक्रिया शुरू हुई है। फरवरी 2026 में सक्षम अधिकारी की नियुक्ति के बावजूद कार्रवाई कागजों से बाहर नहीं निकल पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता है। कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है-किसी की बेटी की शादी अटकी है तो कोई कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। स्थिति अब सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक संकट का रूप लेती जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए और उनकी राशि वापस नहीं दिलाई गई, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन पर लगे सैकड़ों हस्ताक्षर इस बात का संकेत हैं कि यह मुद्दा अब व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामूहिक पीड़ा बन चुका है। प्रशासन की चुप्पी जितनी लंबी होती जा रही है, उतनी ही गहरी होती जा रही है लोगों की नाराज़गी-और यही नाराज़गी कभी भी बड़े जनविस्फोट का कारण बन सकती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है