विश्व शांति के लिए नवकार महामंत्र का गूंजा जाप, बड़ौदामेव के जैन नसियाजी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Apr 9, 2026 - 16:18
 0
विश्व शांति के लिए नवकार महामंत्र का गूंजा जाप, बड़ौदामेव के जैन नसियाजी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

बड़ौदामेव (रामबाबू शर्मा)। कस्बे के जैन नसियाजी में विश्व शांति, सद्भाव और अहिंसा के महान उद्देश्य से सामूहिक नवकार महामंत्र जाप का भव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस आध्यात्मिक समारोह में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जैन समाज और विभिन्न संगठनों द्वारा मुख्य अतिथि विधायक सुखवंत सिंह का माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न (तस्वीर) भेंट कर भावभीना सम्मान किया गया। विधायक ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार करते हैं।

जितो (JITO) के टाउन प्रतिनिधि बालकृष्ण जैन एवं रविन्द्र जैन ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक नवकार महामंत्र के माध्यम से संपूर्ण विश्व के कल्याण और अहिंसा का संदेश प्रसारित किया गया है। सामूहिक जाप के दौरान मंत्रों की ध्वनि से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

प्रमुख जनों की गरिमामयी उपस्थिति: इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, विभिन्न संस्थाओं के अधिकारी, कर्मचारी, व्यापार मंडलों के पदाधिकारी एवं विभिन्न समाजों के अध्यक्ष व प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर धर्म लाभ उठाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है