बीड़ा भिवाड़ी में जिला कलेक्टर की बैठक, विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Apr 9, 2026 - 16:21
 0
बीड़ा भिवाड़ी में जिला कलेक्टर की बैठक, विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

खैरथल  (हीरालाल भूरानी) भिवाड़ी स्थित बीड़ा कार्यालय में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विकास कार्यों एवं बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से बजट घोषणाओं के अंतर्गत भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों की स्थिति पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने 45 मीटर रोड  से संबंधित कार्य की प्रगति की समीक्षा कर कार्य को गति देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने बीड़ा की इंजीनियरिंग शाखा से जुड़े विभिन्न परियोजनाओं जैसे स्टेडियम निर्माण, भिवाड़ी मोड़ सौंदर्यकरण, फूड कोर्ट एवं अन्य विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रोजेक्ट्स को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिल सके।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीड़ा कपिल यादव सहित बीड़ा कि सभी शाखों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्हें परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है