पचलंगी को बिजली सुधार की बड़ी सौगात: अजमेर डिस्कॉम के 33/11 KV जीएसएस का होगा शिलान्यास

Aug 12, 2026 - 21:37
 0
पचलंगी को बिजली सुधार की बड़ी सौगात: अजमेर डिस्कॉम के 33/11 KV जीएसएस का होगा शिलान्यास

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। उपखंड क्षेत्र के पचलंगी कस्बे के ग्रामीणों को जल्द ही बार-बार होने वाले बिजली फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या से स्थायी राहत मिलने जा रही है। अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा स्वीकृत 33/11 केवी विद्युत जीएसएस (Grid Sub-Station) का शिलान्यास आज गुरुवार को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा।

इंद्रा आवास कॉलोनी के पास रखी जाएगी आधारशिला

शिलान्यास कार्यक्रम कस्बे की इंद्रा आवास कॉलोनी के पास जीएसएस के लिए पूर्व में बनाई गई चारदीवारी परिसर में आयोजित होगा। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने झड़ाया नगर स्थित भावरीया की ढाणी में एक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को इसकी जानकारी देते हुए कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।

1 जुलाई को मिली थी स्वीकृति, क्षेत्र में खुशी की लहर

उल्लेखनीय है कि पचलंगी और आसपास के क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम ने 1 जुलाई को इस 33/11 केवी जीएसएस को अपनी मंजूरी दी थी। आज होने वाले शिलान्यास समारोह के दौरान अजमेर विद्युत वितरण निगम के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। इस नए जीएसएस के बनने से पूरे इलाके की लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या का समाधान हो सकेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................