Deeg News: राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने सौंपा 13 सूत्रीय ज्ञापन, 10 अगस्त से काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध

Aug 7, 2026 - 18:17
 0
Deeg News: राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने सौंपा 13 सूत्रीय ज्ञापन, 10 अगस्त से काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध

डीग में राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों का हल्लाबोल: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 10 अगस्त से काली पट्टी बांधकर शुरू करेंगे आंदोलन

डीग (नीरज )। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर डीग जिला इकाई ने अपनी लंबित 13 सूत्रीय मांगों के निस्तारण हेतु मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी (SDM) डीग अमित कुमार मीना को सौंपा।

सहमति के बावजूद नहीं हुई क्रियान्विति प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 4 अप्रैल 2025 को जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय रैली और 8 अप्रैल 2025 को प्रमुख शासन सचिव (राजस्व) के साथ हुई उच्च स्तरीय वार्ता में कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति बनी थी। हालांकि, लंबा समय बीत जाने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर सहमति पत्रों की ठोस क्रियान्विति नहीं हो सकी है, जिससे कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

कर्मचारियों की ये हैं 13 प्रमुख मांगें:

  • नए पदों का सृजन: उपखंड कार्यालयों में पटवार मंडलों के अनुपात में नए पदों का सृजन किया जाए।

  • कैडर रिव्यू व पदोन्नति: नवगठित जिलों में स्वीकृत पदों को DPC आयोजित कर तुरंत भरा जाए।

  • वेतन भत्ते व पदनाम: जिला कलक्टर कार्यालयों को मिनी सचिवालय का दर्जा देकर प्रशासनिक कार्यालयों के समान पदनाम और वेतन भत्ते दिए जाएं।

  • प्रशिक्षण व सुविधाएं: कार्यस्थलों पर कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर और उपयुक्त फर्नीचर जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

  • नियम संशोधन: तहसीलदार पदोन्नति हेतु ऑप्शन नियम बनाने और DPC वर्ष 2026-27 में अनुभव में एक बारीय छूट प्रदान की जाए।

10 से 13 अगस्त तक काली पट्टी बांधकर विरोध महासंघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं होती है, तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रथम चरण के तहत 10 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक प्रदेश भर के समस्त राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी कार्यालयों में काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ये रहे मौजूद इस दौरान संघ संरक्षक देवदत्त पाराशर, भूपेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, विजय सिंह, गौरव सिंघल, मेघश्याम, निरीक्षा शुक्ला, अजय, पंकज, यश सहित राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ, डीग के समस्त कार्मिक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................