भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य वाहन रैली, रामझरोखा से शहीद स्मारक तक गूंजा भारत माता के जयकारों से शहर
सिरोही (रमेश सुथार) भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को सिरोही शहर में भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री खत्री ने बताया कि रामझरोखा से प्रारंभ हुई विशाल वाहन रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंची, जहां राष्ट्र के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए संकल्प लिया। रैली में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी की मौजूदगी रही, जबकि तिरंगा यात्रा अभियान के जिला संयोजक गणपतसिंह राठौड़ के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।
कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाल कर लोगों को गुमराह करने का काम किया : देवासी
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, एकता एवं अखंडता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाल कर लोगों को गुमराह करने का काम किया था आने वाले समय मे उनके सवालों का उचित जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो चश्मा पहना है उतार कर देखे ढाई साल में 1500 करोड़ रुपए सिरोही विधानसभा सभा मे विकास कार्यो के लिए लाए है उनको अपने चश्मे का नम्बर बदलना चाहिए।
राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल घर पर झंडा लगाने का कार्यक्रम नहीं है, यह देशभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हर घर पर तिरंगा लहराए और हर दिल में भारत के प्रति गर्व की भावना जागृत हो।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सशक्त करना : भंड़ारी
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा को देश के स्वाभिमान का प्रतीक है तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सशक्त करना और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बलिदान को याद करना है यह तिरंगा यात्रा हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और सेवा का अवसर है भाजपा की राष्ट्रनिष्ठ भावना को जन-जन तक पहुंचाएगा।
तीन रंग हमें त्याग, शांति और समृद्धि का संदेश देते हैं : राठौड़
जिला महामंत्री एवं तिरंगा यात्रा जिला संयोजक गणपतसिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा में राष्ट्र के प्रति अपने गौरव, सम्मान और समर्पण की भावना को मजबूत करने के लिए एकत्रित हुए हैं तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है। इसके तीन रंग हमें त्याग, शांति और समृद्धि का संदेश देते हैं, जबकि अशोक चक्र हमें निरंतर आगे बढ़ने और कर्म करते रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विशाल हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में मातृशक्ति, कार्यकर्ताओ की अहम भूमिका रही। साथ ही तिरंगा यात्रा के विधानसभा संयोजक, सहसंयोजक व व्यवस्था प्रभारी का आभार जताया।
जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने कहा कि हमारे तिरंगे की आन-बान-शान के लिए देश के असंख्य वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज हमारा कर्तव्य है कि हम उनके बलिदान को याद रखें और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को और मजबूत करें।
इस हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश सदस्य नारायण देवासी, प्रधान हसमुख मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, छगन घांची, हेमलता पुरोहित, विशनसिंह देवड़ा, मगनदान चारण, दिलीप सिंह मांडणी, चिराग रावल, कांतिलाल पुरोहित, हिरेन्द्रपाल सिंह, प्रताप परमार, हार्दिक देवासी, संतोष गहलोत, रतन गरासिया, मनीष लखारा, तिरंगा यात्रा सिरोही विधानसभा के संयोजक विक्रमसिंह इंदा, वरिष्ठ नेता बाबू सगरवंसी, बाबूसिंह माकरोडा, कुलदीपसिंह देवड़ा, प्रकाश पटेल, कैलाश मेघवाल, प्रवीण राठौड़, मगन मीणा, गीता पुरोहित, गोपाल माली, राजेन्द्रसिंह चौहान, अजय भट्ट, महेंद्र माली, गोविंद सैनी, भंवर माली गोविंद माली, छगन घांची, रामलाल परिहार, सुनील गुप्ता, इंदरसिंह मकवाना, अमृत सुथार, शंकरसिंह परिहार, धनपत सिंह, मंयक मालवीय, भावेश खत्री, विकास रावल, बाबूलाल मीणा, रतन प्रजापत छगन घांची, नरपतदान चारण, जितेंद्र प्रजापत, योगेश दवे, अजय ढाका अजय वाला, हेमेंद्र सिंह, कल्पेश सोनी, अजितसिंह, शैतानसिंह सहित मातृशक्ति, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद थे।

