जहाजपुर में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के जयकारे: विधायक, अधिकारियों सहित हाथों में तिरंगा थामे सड़कों पर उतरा जनसैलाब

Aug 14, 2026 - 17:48
 0
जहाजपुर में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के जयकारे: विधायक, अधिकारियों सहित हाथों में तिरंगा थामे सड़कों पर उतरा जनसैलाब

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब)। देशभक्ति के अटूट जज्बे और अभूतपूर्व उत्साह के साथ शुक्रवार को जहाजपुर नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में लहराता राष्ट्रध्वज थामकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस यात्रा में भाग लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

मुख्य मार्गों से गुजरी यात्रा, राष्ट्रप्रेम से सराबोर हुआ शहर

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ चावंडिया चौराहे से हुआ। इसके बाद यात्रा हनुमान गेट, चमन चौराहा, नौ चौक, सदर बाजार, तकिया मस्जिद, भंवर कला गेट एवं बस स्टैंड जैसे नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नगर पालिका परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरा शहर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

विधायक व प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

इस गरिमामयी यात्रा में स्थानीय विधायक गोपीचंद मीणा, उपखंड अधिकारी छत्रपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक रेवड़मल मोर्य, थानाधिकारी दयाराम चौधरी एवं विकास अधिकारी सीताराम मीणा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

एकजुटता और देशभक्ति का दिखा अनूठा संगम

यात्रा के दौरान आम जन और युवाओं में देशभक्ति का जोश देखते ही बन रहा था। हाथों में फहराते तिरंगे और गूंजते राष्ट्रभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। यात्रा में शामिल सभी लोगों ने एकजुटता के साथ देश की आन-बान-शान राष्ट्रध्वज तिरंगे को नमन किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................