तखतगढ़ में चुनावी शंखनाद: SDM की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन कर बांटी जिम्मेदारियां

Aug 12, 2026 - 20:42
 0
तखतगढ़ में चुनावी शंखनाद: SDM की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन कर बांटी जिम्मेदारियां

तखतगढ़ (पाली) | बरकत खां 

आगामी नगरपालिका आम चुनाव 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार (12 अगस्त 2026) को नगरपालिका सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी (SDM) श्रीमान कालुराम कुम्हार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के नियुक्त अधिकारियों, प्रभारियों एवं कर्मचारियों को उनके दायित्वों का आवंटन किया गया।

विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन, सौंपी गई जिम्मेदारियां बैठक के दौरान SDM कालुराम कुम्हार ने पुलिस व्यवस्था, निर्वाचन प्रकोष्ठ, ARO प्रकोष्ठ, निर्वाचन व्यवस्था, EVM प्रशिक्षण एवं ट्रेनिंग, EVM स्ट्रांग रूम, आदर्श आचार संहिता, सामान्य व्यवस्था, नोडल स्वास्थ्य, सांख्यिकी, ई-सूची ऑनलाईन कार्य, अनुमति, विशेष योग्यजन, वाहन-परिवहन, मीडिया, डाक मतपत्र, लेखा, भंडार तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी (IT) प्रकोष्ठ के समस्त प्रभारियों को उनके कार्यों से अवगत कराया।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (जयपुर) द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और उनका पूर्ण निष्ठा व समयबद्धता के साथ पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये अधिकारी रहे उपस्थित बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी (ARO) जितेन्द्र बबेरवाल, नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी (EO) महेन्द्र बंजारा सहित क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................