खेड़ापा में तिरंगे के रंग में रंगे 'वीबी-जी रामजी' श्रमिक: हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थाम गूंजे देशभक्ति के नारे, 'हर घर तिरंगा' का दिया संदेश

Aug 10, 2026 - 20:04
 0
खेड़ापा में तिरंगे के रंग में रंगे 'वीबी-जी रामजी' श्रमिक: हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थाम गूंजे देशभक्ति के नारे, 'हर घर तिरंगा' का दिया संदेश

बावड़ी/जोधपुर (मिश्रीलाल लखारा)। जोधपुर जिले में 9 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को बावड़ी उपखंड के खेड़ापा गांव में वीबी-जी रामजी योजना के श्रमिकों द्वारा पंचायत स्तर पर एक विशाल एवं उत्साहपूर्ण तिरंगा रैली निकाली गई।

रैली के दौरान हाथों में तिरंगा थामे श्रमिकों और पंचायत कर्मियों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे गांव को राष्ट्रभक्ति के माहौल में सराबोर कर दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना और आमजन में देशभक्ति व राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करना रहा। रैली के माध्यम से श्रमिकों ने ग्रामीणों से आगामी स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी भागीरथ गोदारा, मेट पर्वतसिंह राजपुरोहित, रूपचंद उपाध्याय, चेनसिंह राजपुरोहित, झूमरलाल मेघवाल, भोमाराम धतरवाल, रामपाल मेघवाल, मगदास वैष्णव, हनीफ खान सहित कई पंचायत स्तरीय कार्मिकों एवं श्रमिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। रैली से पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारी उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................