बलाना में लगा ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर:बांटे गए 22 पट्टे,202 लोगों का हुआ उपचार, 70 पशुओं को मिली चिकित्सा
बलाना | बरकत खां
ग्राम पंचायत बलाना में बुधवार (12 अगस्त 2026) को राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया।
शिविर प्रभारी हंसमुख राज ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान केवल एक परिवाद प्राप्त हुआ। वहीं, नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार बबेरवाल ने शिविर का निरीक्षण किया और बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार 21 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक इन फॉलोअप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए प्रमुख कार्य:
-
ग्राम पंचायत: 22 पट्टे जारी किए गए।
-
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग: 2 पेंशन का सत्यापन, 5 नए पेंशन आवेदन स्वीकृत और 4 लोगों को पालनहार योजना से लाभान्वित किया गया।
-
राजस्व विभाग: 12 नामांतरण और 14 नाम शुद्धिकरण के कार्य पूरे किए गए।
-
चिकित्सा विभाग: 202 व्यक्तियों का उपचार किया गया और 169 लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई।
-
पशुपालन विभाग: 70 पशुओं की चिकित्सा की गई और 110 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई।
-
आयुर्वेद विभाग: 34 रोगियों को परामर्श और औषधियां देकर लाभान्वित किया गया।
-
वन विभाग: पर्यावरण संरक्षण के तहत 12 छायादार पौधे वितरित किए गए।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति: शिविर के दौरान प्रशासक शम्भुराम मीणा, भू-अभिलेख निरीक्षक एलसीबाई, ग्राम विकास अधिकारी जोगाराम, पटवारी करणसिंह, कनिष्ठ लिपिक जोगसिंह चौहान, वार्ड पंच जालमसिंह, पंकू देवी मीणा, रावाराम, देवाराम, शांति देवी, ग्रामीण भीम सिंह, रमेश कुमार मीना, शंकरलाल मीना, सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

