​'जय श्री श्याम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ गोविन्दगढ़: खाटू धाम चतुर्थ 'डाक ध्वज यात्रा' पहुची

Aug 14, 2026 - 20:00
 0
​'जय श्री श्याम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ गोविन्दगढ़: खाटू धाम  चतुर्थ 'डाक ध्वज यात्रा' पहुची

विधायक सुखवंत सिंह ने पूजन के बाद हाथों में थमाया पवित्र ध्वज; 60 भक्तों का दल शाम को बाबा के दरबार में अर्पित करेगा निशान

गोविन्दगढ़ (विशेष संवाददाता)

धार्मिक आस्था, अटूट श्रद्धा और 'जय श्री श्याम' के गगनभेदी जयकारों के साथ आज तड़के गोविन्दगढ़ की फिज़ा पूरी तरह श्याममय हो गई। श्री श्याम बिहारी मित्र मंडल के तत्वावधान में चतुर्थ डाक ध्वज यात्रा का अत्यंत भक्तिमय माहौल में श्री खाटूश्यामजी के लिए आगाज हुआ।

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर

​यात्रा की शुरुआत कस्बे स्थित प्रसिद्ध श्री हनुमान जी महाराज मंदिर (जावली वालों) से हुई। प्रातः ठीक 5:15 बजे पंडित जगदीश शास्त्री ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र डाक ध्वज का पूजन संपन्न कराया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक सुखवंत सिंह ने भी ध्वज पूजन कर बाबा श्याम से क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।

विधायक ने संभाली ध्वज की कमान

​पूजन के उपरांत विधायक सुखवंत सिंह ने स्वयं पवित्र डाक ध्वज को हाथों में लेकर यात्रा को आगे बढ़ाया और फिर भक्तिभाव के साथ श्याम भक्तों को ध्वज सौंपकर यात्रा को खाटू धाम के लिए रवाना किया।

​यात्रा जैसे ही कस्बे के मुख्य बाजारों से गुजरी, पूरा शहर श्याम भक्ति के रंग में रंगा नज़र आया। जगह-जगह कस्बावासियों व व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर श्याम भक्तों का भावभीना स्वागत-सत्कार किया।

​श्री श्याम बिहारी मित्र मंडल के अध्यक्ष प्रतीक अरोड़ा ने बताया:

"इस चतुर्थ डाक ध्वज यात्रा में 60 सदस्यों का दल शामिल है। प्रातः 5:15 बजे रवाना हुआ यह दल अनवरत गति से बढ़ते हुए आज ही शाम को श्री खाटूश्यामजी पहुंचेगा और सभी श्यामभक्त बाबा श्याम के पावन दरबार में डाक ध्वज अर्पित करेंगे।"

ये रहे मौजूद

​इस पावन अवसर पर विधायक सुखवंत सिंह, पं. जगदीश शास्त्री, इंदर चौरपुरिया, रवि शास्त्री, अंशुल गोयल, नितिन जैन, त्रिलोक, मंडल अध्यक्ष प्रतीक अरोड़ा, सुमित, गौरव, शुभम सहित बड़ी संख्या में डाक ध्वज यात्रा के सदस्य और स्थानीय श्याम भक्त मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................