"लोकतंत्र की प्राथमिक पाठशाला पर रोक क्यों?" मकराना पहुंचे छात्र नेता नीरज खीचड़ ने युवाओं से भरा जोश, जयपुर कूच का दिया न्योता

Aug 14, 2026 - 17:28
 0
"लोकतंत्र की प्राथमिक पाठशाला पर रोक क्यों?" मकराना पहुंचे छात्र नेता नीरज खीचड़ ने युवाओं से भरा जोश, जयपुर कूच का दिया न्योता

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव पुनः बहाल कराने की मांग को लेकर छात्र नेताओं और युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मकराना शहर में छात्र नेता नीरज खीचड़ के प्रथम आगमन पर स्थानीय युवाओं और छात्र-छात्राओं ने उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान आयोजित विशेष बैठक में छात्र हितों पर मंथन करते हुए 20 अगस्त को जयपुर में प्रस्तावित राजस्थान विधानसभा घेराव की रणनीति तैयार की गई और मकराना महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को इसमें शामिल होने का न्योता दिया गया।

"चुनाव रोकना युवाओं की आवाज दबाने जैसा"

बैठक को संबोधित करते हुए छात्र नेता नीरज खीचड़ ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की प्राथमिक पाठशाला हैं, जहां से भविष्य के नेतृत्व का निर्माण होता है। चुनावों पर रोक लगने से युवाओं की आवाज़ दब रही है और महाविद्यालयों में छात्रों को अपनी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्र अधिकारों की रक्षा और लोकतंत्र की बहाली के लिए 20 अगस्त को राज्य विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने मकराना क्षेत्र के युवाओं से बड़ी संख्या में जयपुर पहुंचकर आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

छात्र हितों की लड़ाई में पूर्ण सहयोग का भरोसा

कार्यक्रम में एनएसयूआई (डीडवाना-कुचामन) जिला महासचिव साजिद मंसूरी एवं युवा नेता मोहसिन खिलजी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने छात्र हितों की इस लड़ाई में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उपस्थित छात्रों और युवाओं ने नारेबाजी कर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग बुलंद की।

प्रमुख लोग रहे मौजूद: कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, युवा व छात्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से साजिद मंसूरी, मोहसिन खिलजी, एडवोकेट अब्दुल करीम, मोहम्मद आसिफ, फरहीन खान, साजिद खत्री, समीर, जुनैद, पूनम चंद, राकेश, मुख्तियार, फरदीन, साजिद, फैज़ान चौहान, रमजान, अरबाज, हाफिज, अब्दुल्ला, सोहेल सहित अनेक युवा शामिल थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................