CMHO द्वितीय डॉ. जितेंद्र सिंह चारण ने ब्लॉक बावड़ी की समीक्षा बैठक ली, सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

Jul 16, 2026 - 21:11
 0
CMHO द्वितीय डॉ. जितेंद्र सिंह चारण ने ब्लॉक बावड़ी की समीक्षा बैठक ली, सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

बावड़ी (जोधपुर /मिश्रीलाल लखारा) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO द्वितीय), जोधपुर डॉ. जितेंद्र सिंह चारण ने  ब्लॉक बावड़ी के दौरे के दौरान सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बावड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, प्रसूति कक्ष, वार्ड, प्रयोगशाला, दवा वितरण व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण एवं साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इसके पश्चात आयोजित ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) बावड़ी डॉ. परमेश्वर हंसालिया सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। बैठक में डॉ. हंसालिया ने ब्लॉक की स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।
समीक्षा बैठक में CMHO द्वितीय डॉ. जितेंद्र सिंह चारण ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) की समय पर पहचान एवं प्रबंधन, होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर (HBNC) की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा गर्भावस्था की प्रथम तिमाही में शत-प्रतिशत एएनसी पंजीकरण (ANC Registration) सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय पर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, नियमित प्रसवपूर्व जांच एवं हाई रिस्क गर्भवतियों की सतत निगरानी मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी चिकित्सा संस्थानों को विभागीय निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी (BPO) राज कुमार राहुल, ब्लॉक स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (BHS) सैयद अहमद, ब्लॉक नर्सिंग अधिकारी (BNO) रमजान, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक (STS) श्रवण कुमार शर्मा सहित खण्ड के समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), एएनएम (ANM), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (SHS) एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है