खेत में किटनाशक छिड़कते समय किसान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल मे मौत
बावड़ी (निसार गौरी) जोधपुर जिले के करवड थाना क्षेत्र के माणकलाव गांव में एक कृषि कुएं पर किसान अपने खेत में कीटनाशक दवाइयो का छिड़काव करते समय एक किसान की जान चली गई।
किसान मनोहर पुत्र आत्माराम, जाति भील अपने खेत में खड़ी फसल पर जहरीली कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान दवाओं के असर या दम घुटने की वजह से उसे चक्कर आ गया (गस खाकर गिर पड़ा) और उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों को जैसे ही घटना का पता चला, वे तुरंत मनोहर को गंभीर स्थिति में जोधपुर के मथुरा दास माथुर (MDM) अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
करवड थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक परमेश्वरी विश्नोई ने बताया कि कबीर पुत्र मोहन राम की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी गई है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
मृतक की पहचान: मनोहर (पुत्र आत्माराम, जाति भील निवासी: बादूराम की ढाणी, बड़ा बाग, जैसलमेर के रूप मे की गई है