डीग की बेटी कु. रिशिता ने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की UGC-NET (विधि) परीक्षा, हासिल की उच्च रैंक

Aug 31, 2026 - 20:09
 0
डीग की बेटी कु. रिशिता ने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की UGC-NET (विधि) परीक्षा, हासिल की उच्च रैंक

डीग (नीरज जैन)। जिले की होनहार बेटी कु. रिशिता ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर की यूजीसी नेट (विधि) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। रिशिता ने अपने पहले ही प्रयास में 300 में से 266 अंक और 91.45 पर्सेंटाइल प्राप्त कर उच्च रैंक हासिल की है।

असिस्टेंट प्रोफेसर और JRF के लिए हुईं पात्र इस स्वर्णिम सफलता के साथ ही कु. रिशिता ने कॉलेज शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अपनी पात्रता सिद्ध कर ली है। इसके अलावा, अब वह जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना शोध कार्य (रिसर्च) पूरा करेंगी।

प्रतिष्ठित परिवार से है नाता कु. रिशिता पूर्व कृषि मंत्री संपत सिंह की पोती हैं। उनके पिता कृष्ण विजय सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं, जबकि उनकी माता अनीता एक गृहिणी हैं।

परिश्रम और लगन का मिला परिणाम रिशिता की इस उपलब्धि पर परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि रिशिता बचपन से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर, अनुशासित और मेहनती रही हैं। उनकी इस सफलता पर शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने बधाई दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................