तखतगढ़ में दीपावली की तैयारियां तेज: 30 अक्टूबर को होगी विशेष बैठक, यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा जोर

Oct 27, 2026 - 16:52
 0
तखतगढ़ में दीपावली की तैयारियां तेज: 30 अक्टूबर को होगी विशेष बैठक, यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा जोर

तखतगढ़ (बरकत खां)। आगामी दीपावली पर्व 2026 के मद्देनजर शहर में सुगम यातायात, व्यवस्थित पार्किंग, साफ-सफाई, रोशनी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए नगरपालिका तखतगढ़ की ओर से कमर कस ली गई है। इसी कड़ी में आगामी 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11 बजे पालिकाध्यक्ष कक्ष में एक आवश्यक और विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा।

त्योहार पर आमजन और व्यापारियों को न हो परेशानी

पालिका सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना है। इसके साथ ही, दुकानों के बाहर होने वाले अतिक्रमण पर रोक लगाने, शहर में साफ-सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था करने, बाजारों में रोशनी (डिकोरेटिव लाइटिंग) तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि दीपावली की खरीददारी के दौरान आमजन और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में ये रहेंगे आमंत्रित

बैठक में थानाधिकारी तखतगढ़, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, नगरपालिका तखतगढ़ के उपाध्यक्ष, समस्त वार्ड सदस्य एवं सदस्याएँ, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनरूप सुथार, चम्पालाल कुमावत तथा समस्त पत्रकारों एवं संवाददाताओं को आमंत्रित किया गया है।

 बैठक के दौरान सभी संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी तालमेल बिठाकर दीपावली पर्व पर बाजारों को व्यवस्थित बनाने के लिए बहुमूल्य सुझाव लिए जाएंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................