21.77 ग्राम अवैध MDMA ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सियाज कार जब्त,एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Oct 27, 2026 - 16:37
 0
21.77 ग्राम अवैध MDMA ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सियाज कार जब्त,एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

सुमेरपुर (पाली)

 पाली जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना सुमेरपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21.77 ग्राम अवैध एमडीएमए (MDMA) सिंथेटिक ड्रग्स की खेप बरामद की है और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सियाज कार को जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (आई.पी.एस.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली किशोर सिंह, वृत्तूधिकारी भवानी सिंह के सुपरविजन तथा सुमेरपुर थानाधिकारी (निरीक्षक) सवाई सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि "नशे के सौदागरों के लिए पाली जिले में कोई जगह नहीं है और यह सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।"

ऐसे आए पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

सुमेरपुर थानाधिकारी सवाई सिंह मय जाप्ता गश्त पर थे। इसी दौरान थाने के पीछे आदर्श कॉलोनी गली में एक सियाज कार के पास दो युवक संदिग्ध हालात में खड़े दिखाई दिए। पुलिस जाप्ता को देखकर दोनों घबरा गए और हड़बड़ाकर वापस गाड़ी में बैठने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को दस्तयाब कर लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रमजान खां पुत्र मोहम्मद अयूब खां (उम्र 30 वर्ष) निवासी प्रताप बाजार रानी और अकरम खां पुत्र शाबिर मोहम्मद (उम्र 34 वर्ष) निवासी चुंगी नाका प्रताप बाजार रानी, थाना रानी, जिला पाली बताए।

इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौलने पर निकला 21.77 ग्राम ड्रग्स

दोनो आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास एक सफेद थैली मिली, जिसमें सफेद रंग का दानेदार पदार्थ था। सूंघने और चखने पर उसकी पहचान अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के रूप में हुई। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर वजन करने पर कुल 21.77 ग्राम अवैध सिंथेटिक ड्रग्स (MDMA) बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण संख्या 367 दिनांक 26.10.2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

धरपकड़ में इनकी रही विशेष भूमिका

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी सवाई सिंह के साथ मुंशी पदमाराम, फुसाराम, कांस्टेबल दिलीप सिंह, छोटू सिंह (विशेष भूमिका), केसर सिंह, रमेश कुमार, भरत कुमार, भगवान सिंह, अनिल कुमार, आसुराम, वाहन चालक देवेंद्र कुमार और मोहित कुमार शामिल रहे।

 पाली पुलिस की आमजन से अपील

पाली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के भी पास किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना हो, तो वे तत्काल व्हाट्सऐप नंबर 9251255006 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम व पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। आइए, एक सुरक्षित, जागरूक और नशामुक्त पाली के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................