जोधपुर में दो दिवसीय इज्तिमे का पोस्टर विमोचन:दावत-ए-इस्लामी इंडिया द्वारा आयोजित होने वाले इज्तिमे की तैयारियां जोरों पर

Oct 27, 2026 - 16:39
 0
जोधपुर में दो दिवसीय इज्तिमे का पोस्टर विमोचन:दावत-ए-इस्लामी इंडिया द्वारा आयोजित होने वाले इज्तिमे की तैयारियां जोरों पर

जोधपुर (बरकत खां) - दावत-ए-इस्लामी इंडिया की ओर से जोधपुर जिले का 7 एवं 8 नवंबर को दो दिवसीय इज्तिमा पब्लिक पार्क के पास जनाना गार्डन में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है इज्तिमा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पोस्टर विमोचन असलम अशफ़ाक़ी,अब्दुल गनी , अलाउद्दीन ,मौलाना अदनान अशरफी, साजिद खान जोधाणा के हाथों करवाया गया 
असलम अशफाकी अत्तारी ने बताया कार्यक्रम में पूरे जोधपुर संभाग से आम आवाम शिरकत करेंगी कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को नेकियों पर अमल करने और बुराइयों से दूर रहने, पैगम्बर मोहम्मद साहब के बताए गए रास्तों पर चलने के बारे में बताया जाएगा। धार्मिक एवं इस्लामी विषयों पर तकरीरें, नसीहतें और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों की ओर से इज्तिमा की तैयारियां की जा रही हैं तथा लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। 
अब्दुल गनी अत्तारी और अलाउद्दीन अत्तारी ने बताया कि इज्तिमा का उद्देश्य लोगों को दीन की जानकारी देना, अच्छे आचरण एवं भाईचारे का संदेश देना तथा समाज में धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। साथ ही समाज को नशामुक्त बनाना भी इसका उद्देश्य है।
यासीन अत्तारी ने बताया कि इस मौके पर असलम अशफ़ाक़ी ,  अब्दुल गनी , अलाउद्दीन , गुलाम यासीन मौलाना अदनान अशरफी, साजिद खान जोधाणा,आसिफ नुरी,मोहम्मद अशफाक, शाहरुख खान,मोनू अत्तारी, चांद अत्तारी,आमीन सहित कई युवा उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................