आलमपुर व गाजूका के लोग के बीच मामूली कहासुनी को लेकर अवैध हथियारो से फायरिंग, तीन गिरफ्तार

लाठी भाटा जंग, घायलो को किया रैफर

Dec 7, 2021 - 19:55
 0
आलमपुर व गाजूका के लोग के बीच मामूली कहासुनी को लेकर अवैध हथियारो से फायरिंग, तीन गिरफ्तार

पहाड़ी (भरतपुर, राजस्थान/ भगवानदास) पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर व गाजूका के दो पक्षो के बीच आपसी कहासुनी के बाद मंगलवार को दोनो पक्ष आमने सामने हो गए। दोनो पक्षो मे जमकर फायरिंग हो गई। जिसमे एक जना गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया है।सूचना पर पुलिस के अधिकारी सहित भारी पुलिस बल पहुच गया है। तब जाकर मामला शांत हुआ है। पुलिस ने तीन लोगो को शाति भंग मे गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी हरनारायण मीणा ने बताया हेै की बच्चो को लेकर आलमपुर व गाजूका के लोगो केे बीच सोमवार को कहासुनी हो गई। जिसको लेकर मंगलवार को दोनो पक्षो की समझाइस के लिए मस्जिद मे पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत नही बनने पर दोनो पक्ष आमने सामने हो गए। जिसमे दोनो पक्षो के बीच जमकर लाठी भटा जग के साथ फायरिंग हो गई। जिसमे गाजूका निवासी हसन मोहम्मद घायल हो गया।जिसको पहाडी चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। गम्भीर हालत होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया है।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुचकर मामला शांत कराया। तनाव के हालत देखते हुए डीग के सीओ मदनलाल,गोपालगढ़, कामां जुरहेरा थानो के पुलिस बल के साथ आर.ए.सी के जवान पहुच गए।पुलिस ने घरो मे सर्चिग आपरेशन चलाया लेकिन लोग घरो को छोड कर फरार हो गए है।

गिरफ्तार- पुलिस ने सर्च दोरान एक पक्ष के आलमपुर निवासी नफीस पुत्र  नूरमोहम्मद, गाजूका निवासी जाहिद व नफीस पुत्र अताउररहमान को शाति भंग मे तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से फिलहाल शांति बनी होने का दावा किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की रिर्पोट दर्ज नही हो सकी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है