73 वें निरंकारी संत समागम पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का मानवता के नाम संदेश

Dec 6, 2020 - 22:44
 0
73 वें निरंकारी संत समागम पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का मानवता के नाम संदेश

अलवर,राजस्थान /  हीरालाल भूरानी:
खैरथल :- 73वें संत निरंकारी समागम का पहला दिन सभी श्रद्धालुओं द्वारा घर बैठे आनंद के साथ मनाया गया। संत निरंकारी मंडल खैरथल की मीडिया सहायक सोनम प्रेमी ने बताया कि सद्गुरु माता सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने मानवता को संदेश देते हुए कहा कि यदि मानव भौतिक साधनों के पीछे भागने की बजाय मानवीय मूल्यों को अपनाने की और ध्यान केंद्रित करेगा तो उसका जीवन स्वयं ही सुंदर हो जाएगा।
आगे उन्होंने कहा कि संसार को निरंकार द्वारा सर्वोत्तम उपहार ‘मानवता' के रूप में प्राप्त हुआ है प्राचीन काल से ही संतो ने भी यही समझाया है कि इस भौतिक माया को इतना महत्व ना देकर मानवीय मूल्यों जैसे प्रीत प्रेम सेवा नम्रता इत्यादि को महत्व देना चाहिए। तभी जीवन परिपूर्ण हो सकता है। अंत में उन्होंने श्रद्धालु भक्तों को प्रेरित करते हुए कहा कि परमात्मा के साथ एकत्व का भाव गहरा करते जाएं जिससे कि जीवन में स्थिरता प्राप्त हो सके।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................