विद्यास्थली शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में समाजोपयोगी कार्यक्रम का हुआ समापन

Dec 24, 2025 - 14:27
 0
विद्यास्थली शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में समाजोपयोगी कार्यक्रम का हुआ समापन

कठूमर ( दिनेश लेखी) उपखण्ड क्षेत्र के विद्यास्थली शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, खेरली में चल रहे छः द्विवसीय समाजोपयोगी कार्यक्रम एवं उमंग 3.0 कार्यक्रम का बुधवार को समापन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था निदेशक राजेश कुमार व आरके उपाध्याय द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
संस्था निदेशक राजेश कुमार ने छात्रों को समाजोपयोगी कार्यों का दैनिक जीवन में महत्व को समझाया। और प्रशिक्षणार्थीयो को पढाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर संस्था और परिवारजन और गुरूजनों का नाम रोशन करने का सुझाव दिया।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि आर के उपाध्याय एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ रोहिताश्व द्वारा छः दिवसीय उमंग 3.0 कार्यक्रम 2025 की समस्त रूपरेखा छात्रों के समक्ष प्रस्तुत की कार्यक्रम में 200 मीटर दौड, रस्साकस्सी, गोला फेंक, पेयर रेस, कबड्‌डी, खो-खो, क्रिकेट, बाद विवाद प्रतियोगिता, आदि कार्यक्रमों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान के विजेताओं के लिए गोल्ड मैडल, सिल्वर मेडल, ब्रांज मैडलों से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा एकल नृत्य सामुहिक नृत्य, नाटक और कविताओं जैसी प्रस्तुति देकर प्रशिक्षणार्थियों ने समाज में हो रही विसंगतियों को सभी के सामने उजागर किया।  कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ माया देवी, सरिता शर्मा, शीतू तिवारी, विरमला देवी, छोटेलाल जांगिड, मानसिंह, अभिलाष शर्मा, सचिन, दिलखुश सैनी, हरवीर चौधरी, सतीश योगी, शीशराम यादव, राजेश सैनी, राजेश जैमन, मुकुल कटारा, रामावतार यादव, सतेन्द्र कुमार, सुनील फौजदार, हरिओम शर्मा, सन्तोष पंचोली एवं समस्त स्टॉफ मौजूद था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................