माता जानकी की मुंह दिखाई की रस्में महिलाओं द्वारा निभाई गई। महिलाओं ने गाए मंगल गीत

Jul 17, 2024 - 17:13
 0
माता जानकी की मुंह दिखाई की रस्में महिलाओं द्वारा निभाई गई। महिलाओं ने गाए मंगल गीत

(राजगढ़ अलवर):- राजगढ़- कस्बे के चौपड़ बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार,बुधवार को माता जानकी कि मुंह दिखाई की रस्में पूरी की गई। मंदिर के महंत पूर्णदास महाराज,महंत मदन मोहन शास्त्री ने सुबह भगवान गणेश जी का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। इसके बाद माता जानकी की पूजा अर्चना कर मुंह दिखाई की रस्म श्रद्धालु महिलाओं की ओर से मंगल गीत गाकर की गई। माता जानकी की मुंह दिखाई रस्म के दौरान पूरा मंदिर परिक्षेत्र माता जानकी और भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गुंजायमान हो गया। इसके बाद माता जानकी को मीठे चावल का भोग लगाया गया। ततपश्चात महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माता जानकी के जयकारे लगाए। इस मौके पर महिला समिति अध्यक्ष मीना खंडेलवाल,गायत्री देवी शर्मा, मंजू गुप्ता,गुड्डी गुप्ता,पुष्पा गुप्ता,मीनू खुटेटा,इंद्रा शर्मा, शांति देवी शर्मा,अनीता शर्मा,गीता शर्मा,अमन पवार, एवं मेला कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रसाद तिवारी नागराज शर्मा सहित अनेक लोग श्रद्धालु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................