कठूमर में विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन
कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे के मसारी रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ध्वजा यात्रा एवं कलश यात्रा निकालकर की गई। यात्रा में महिलाओं ने सिर पर सजे हुए कलश रखकर कलश यात्रा में भाग लिया। इस दौरान भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता अक्षय कुमार और बनवारी वापू ने सनातन धर्म की महत्ता, भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से धर्म, राष्ट्र और संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
सम्मेलन में संत प्रयाग दास, बलराम दास और त्यागी जी महाराज गो रक्षक और हिंदू रक्षकों का सम्मान किया गया। सम्मेलन में इवांका स्कूल द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक धार्मिक प्रस्तुति देकर रामायण का संजीव वर्णन कर सभी का मन मोह लिया।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन शेर सिंह मीना, गोपेश भारद्वाज, घनश्याम जाटव, एडवोकेट ओमवीर चौधरी, दिगम्बर सिंह, सुरेश खंडेलवाल, पवन शर्मा, हेमंत चौधरी, राजेश चौधरी, देवेंद्र जैन, सुनील बजाज, अनिल कौशिक, महिला पुरुष सहित सैकड़ों युवा हिंदू कार्यकर्ता मौजूद रहे।