गरीब और असहायो की सेवा ही ईश्वर की पूजा का सर्वश्रेष्ठ माध्यम -हेमंत

70 जरूरतमंद गरीब परिवारों को राशन किट किए वितरित

Jul 19, 2021 - 00:08
 0
गरीब और असहायो की सेवा ही ईश्वर की पूजा का सर्वश्रेष्ठ माध्यम -हेमंत

ड़ीग (भरतपुर,राजस्थान) गरीब और असहायो की सेवा ही ईश्वर की पूजा का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। ब्रज माधुरी सेवा सदन अपना घर बझेरा द्धारा इस दिशा में किए जा रहे कार्यों की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। प्रत्येक सामर्थवान व्यक्ति  को गरीबों की मदद के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए।
यह बात रविवार को डीग कस्बे के हिंदी पुस्तकालय में जरूरतमंद गरीब लोगों को राशन कार्ड वितरित करते हुए उपखंड अधिकारी हेमंत कुमार रे कहीं। उन्होंने इस मौके पर अपना घर सेवा समिति डीग और सेवा इंटरनेशनल यूएसए के संयुक्त तत्वाधान में 70 गरीब परिवारों को राशन किटो वितरण किया।
अपना घर सेवा समिति डी के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह फौजदार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। संरक्षक चंद्रभान शर्मा ने अपना घर बझेरा भरतपुर द्वारा असहाय और बेसहारा लोगों के लिए किए जा रहे कार्य की जानकारी दी। संचालन हिंदी पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष मान सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में संरक्षक कर्नल हरि सिंह ओम प्रकाश कौशिक योगेश लवानिया मदनलाल केके मुदगल सुरेंद्र पाल, जगदीश यादव कोकाराम जैन अमरनाथ गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................