मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संभावित दौरे को लेकर हलचल

Nov 25, 2021 - 17:30
 0
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संभावित दौरे को लेकर हलचल


बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ राजीव झालानी)  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उच्चैन क्षेत्र के दौरे को लेकर बुधवार को यहां पुलिस व प्रशासन सहित अन्य लोगांे में हलचल का माहौल रहा। सीएमओ ने भी स्थानीय प्रशासन से कुछ सूचनाऐं मांगी है। पूर्व सरपंच हरप्रसाद कुशवाह ने बताया कि आगामी दिनों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उच्चैन क्षेत्र के गांव सैदपुरा आने का कार्यक्रम बन रहा है। जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। बुधवार को उपखंड अधिकारी राजीव शर्मा व विकास अधिकारी दिव्या राठौर सहित अन्य अधिकारीयों ने भी मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर गांव सैदपुरा का दौरा कर संभावित तौर पर बनाए जाने वाले हैलीपेड स्थल सभा स्थल व मूर्ति अनावरण स्थल आदि स्थानों का दौरा कर वहां के ग्रामीणों से भी संवाद किया और राजीव गांधी सेवा केन्द्र में भी वहां की महिला सरपंच सुमन कुशवाह, पूर्व सरपंच हरप्रसाद कुशवाह सहित अन्य पंचायतीराज प्रतिनिधीयों के साथ बैठक कर चर्चा की।इधर विधायक जोगेन्द्र सिंह अवाना ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उच्चैन क्षेत्र के दौरे पर आने का कार्यक्रम बन रहा है। अभी तिथी तय नही हो पाई है।  मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर यहां के कांग्रेसजनों सहित पंचायतीराज जनप्रतिनिधीयों व अन्य लोगांे में भी उत्साह का माहौल है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है