नव वर्ष में मानवीय मूल्यों को अपनाने का संकल्प लें - निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

Jan 2, 2021 - 01:24
 0
नव वर्ष में मानवीय मूल्यों को अपनाने का संकल्प लें - निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

खैरथल/अलवर

खैरथल  ‘‘निरंकार प्रभु को मन में बसाते हुए, नव वर्ष में मानवीय मूल्यों को अपनाते हुए हम सब अपने जीवन को स्वयं सुधारे और संसार के लिए वरदान बनें।’’ ये उद्गार सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने नव वर्ष के आगमन पर वर्चुअल रूप में आयोजित सत्संग समारोह में व्यक्त किए।

संत निरंकारी मंडल खैरथल के मीडिया सहायक सोनम प्रेमी ने बताया कि  इस कार्यक्रम का लाभ संत निरंकारी मिशन की वेबसाईट से विश्व भर के लाखों भक्तों और प्रभु प्रेमियों ने लिया।

                सद्गुरु माता जी ने कहा कि पिछले वर्ष से हमने जो भी शिक्षायें लीं उन्हें हमें परिवार में, समाज में एवं पूरे संसार में सेवाभाव से रहते हुये उपयोग में लाना है। इसके साथ ही जो जो भी अन्य सिखलाईयाँ हमारे हिस्से में आईं उनको अपने अंदर धारण करते हुए, मन में बसाते हुए नव वर्ष में आगे बढें। हमारे अंदर जो भी कमियाँ हैं उनको भी इस निरंकार प्रभु का आश्रय लेकर सुधारते चले जायें।

               सद्गुरु माता जी ने निरंकार से सभी के लिए यहीं प्रार्थना, याचना की कि इस नव वर्ष में सब कुछ सामान्य होता चला जाये। सबकी सेहत स्वस्थ रहे तथा सभी को सेवा, सुमिरण, सत्संग करने का अवसर मिल पायें ताकि ब्रह्मज्ञान की संभाल करते हुए प्रभु के प्रति सबका विश्वास दृढ़ होता चला जाये।

 हीरालाल भूरानी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................