यथार्थ गीता के प्रणेता स्वामी अड़गड़ानंद जी के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, हेलीकॉप्टर से विदाई के समय भावुक हुए श्रद्धालु

Jun 15, 2026 - 19:14
 0
यथार्थ गीता के प्रणेता स्वामी अड़गड़ानंद जी के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, हेलीकॉप्टर से विदाई के समय भावुक हुए श्रद्धालु

महुवा (दौसा/अवधेश अवस्थी) जिले के महुवा उपखंड अंतर्गत पाली गांव में बाणगंगा नदी के पावन तट पर स्थित श्री परमहंस आश्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा का एक अभूर्व ज्वार देखा गया। 'यथार्थ गीता' के विश्वविख्यात प्रणेता, परम पूज्य संत शिरोमणि स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित दो दिवसीय त्रिशूल पूजा, विशाल भंडारा एवं सत्संग कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। महाराज जी के विशेष हेलीकॉप्टर से आश्रम परिसर पहुंचने के बाद से ही उनके दिव्य दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। महुवा और आसपास के पूरे क्षेत्र के लिए यह दो दिवसीय आयोजन आध्यात्मिक रूप से अत्यंत ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण साबित हुआ।

सोमवार को कार्यक्रम के मुख्य पड़ाव यानी त्रिशूल स्थापना, प्रवचन, सत्संग और महाप्रसाद (भंडारा) के संपन्न होने के बाद दोपहर को स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज की विदाई का दृश्य अत्यंत भावुक कर देने वाला था। जब महाराज जी विशेष हेलीकॉप्टर की ओर बढ़े, तो वहां उपस्थित लाखों श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। आश्रम से जुड़े भक्तों, देश भर से पधारे साधु-संतों और आम जनता ने ढोल-नगाड़ों की थाप, शंखध्वनि और पुष्प वर्षा के साथ महाराज जी को विदाई दी। इस दौरान पूरा आसमान 'जय गुरुदेव' और 'सद्गुरुदेव भगवान की जय' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।

"महुवा की धरा हुई धन्य, संतों का आगमन ईश्वर की असीम कृपा"

इस दिव्य अवसर पर आश्रम के वरिष्ठ संतों—गुरु चरणानंद जी महाराज, नारद जी महाराज, चिंतनमया नंद जी महाराज, गिरजानंद जी महाराज, आशीष महाराज, संतोष महाराज, त्यागी बाबा, यज्ञानंद एवं आभानंद जी महाराज ने सनातन संस्कृति का संदेश देते हुए कहा कि: "संत समागम हरि कथा, तुलसी दुर्लभ दोय।" "संतों का आगमन किसी भी भूमि पर ईश्वर की असीम कृपा और आशीर्वाद का साक्षात प्रतीक होता है। स्वामी जी के पावन चरणों के स्पर्श से महुवा और आसपास के क्षेत्र की धरा धन्य हो गई है और यहाँ के वातावरण में सकारात्मकता व शांति का संचार हुआ है।"

देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु, प्रशासनिक व्यवस्था रही चाक-चौबंद

इस पावन अवसर पर उपस्थित भक्तों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि सद्गुरुदेव स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज का सानिध्य साक्षात आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा प्रदान करता है। श्रद्धालुओं ने महाराज जी के श्रीचरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और जनकल्याण की मंगलकामना की।

संतों ने आगे कहा कि स्वामी जी ने 'यथार्थ गीता' के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता के सार्वभौमिक एवं व्यावहारिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर मानवता का जो अद्वितीय कल्याण किया है, वह इतिहास में विरल है। उनके आध्यात्मिक चिंतन और साधना से आज देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु प्रेरणा प्राप्त कर जीवन को धन्य बना रहे हैं।

इतने बड़े पैमाने पर उमड़े जनसैलाब को व्यवस्थित रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन, चिकित्सा विभाग की टीमें और आश्रम के स्वयंसेवक मुस्तैद दिखे। रविवार से शुरू हुआ यह धार्मिक महोत्सव सोमवार देर शाम तक पूर्ण अनुशासन और भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जो महुवा के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है