सरकारी अनुदान से मिला आधुनिक मल्टीक्रॉप थ्रेशर, बढ़ी किसान भगवान सिंह की आय

Jun 15, 2026 - 19:38
 0
सरकारी अनुदान से मिला आधुनिक मल्टीक्रॉप थ्रेशर, बढ़ी किसान भगवान सिंह की आय

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। पंचायत समिति भुसावर की ग्राम पंचायत वबेखर में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में लाभार्थी भगवान सिंह पुत्रश्री भोलेसिंह राजपूत के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
ग्राम पंचायत निवासी भगवान सिंह ने बताया कि उन्हें ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद उन्होंने कृषि यंत्र पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। शिविर में ही कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उनके कृषि यंत्र का मौके पर सत्यापन किया गया तथा कृषि विभाग की योजना के तहत मल्टीक्रॉप थ्रेशर पर अनुदान स्वीकृत हुआ, जिससे उनकी खेती अधिक आधुनिक और लाभकारी बन गई।
लाभार्थी ने बताया कि मल्टीक्रॉप थ्रेशर मिलने से फसल कटाई एवं मड़ाई का कार्य पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज और सुगमता से हो सकेगा। इससे समय और श्रम की बचत होगी, उत्पादन लागत कम होगी तथा फसल की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। किसानों को भी यह मशीन उपलब्ध कराकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे।
भगवान सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रहा है। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध रूप से पहुंच रहा है, जिससे गांवों में विकास और खुशहाली का नया वातावरण बन रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है