राजाधिराज केशोराय महाराज के मंदिर में ठाकुर जी ने लगाया बाजार, अधिक मास के उपलक्ष्य में हुआ अनूठा आयोजन

Jun 15, 2026 - 19:19
 0
राजाधिराज केशोराय महाराज के मंदिर में ठाकुर जी ने लगाया बाजार, अधिक मास के उपलक्ष्य में हुआ अनूठा आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। कस्बे के ऐतिहासिक ठाकुर श्री राजाधिराज केशोराय महाराज के मंदिर में इन दिनों भक्ति का अनूठा रंग देखने को मिल रहा है। अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के पवित्र महीने के अवसर पर मंदिर परिसर में सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री कृष्णा' और भजनों की मधुर धुनों से गुंजायमान हो उठा।

इस विशेष धार्मिक उत्सव के तहत मंदिर परिसर में ठाकुर जी महाराज की ओर से एक अनोखा और अलौकिक बाजार सजाया गया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • पुजारी ने निभाई दुकानदार की भूमिका, तराजू से तोलकर बेचा सामान

ठाकुर जी के इस विशेष बाजार में हर तरह की सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। सबसे खास बात यह रही कि मंदिर के पुजारी कृष्ण पाराशर ने स्वयं एक आम दुकानदार का रूप धारण किया। उन्होंने दुकान पर बैठकर भजन-कीर्तन करने आईं महिलाओं (सखियों) को सामान बेचा। बाजार में मिठाई, फल-फ्रूट, साड़ियां, जेवर, चूड़ियां और बच्चों के खिलौने आदि सामग्रियां सजाई गई थीं, जिन्हें पुजारी ने पारंपरिक तराजू से तोलकर सखियों को सौंप दिया।

  • भक्ति और कौतुक का अद्भुत संगम

अधिक मास में ठाकुर जी के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट करने के लिए इस अनूठे मेले और बाजार में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने न केवल ठाकुर जी के इस दिव्य कौतुक के दर्शन किए, बल्कि भजनों पर झूमते-नाचते हुए खरीदारी का आनंद भी लिया। इस पारंपरिक और अनूठे आयोजन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है