मकराना में उपभोक्ता की समस्या का त्वरित समाधान, पोल से दूसरे पोल पर शिफ्ट किया स्मार्ट मीटर

Jun 15, 2026 - 16:34
 0
मकराना में उपभोक्ता की समस्या का त्वरित समाधान, पोल से दूसरे पोल पर शिफ्ट किया स्मार्ट मीटर

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान विद्युत ग्राहक सेवा अभियान के तहत मकराना विद्युत विभाग ने तत्परता दिखाते हुए एक असंतुष्ट परिवाद का सफलतापूर्वक निस्तारण किया है। विभाग की इस त्वरित कार्यवाही से उपभोक्ता को बड़ी राहत मिली है। सहायक अभियंता मनोज बंसल एवं कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद इसरार के निर्देशन में यह समाधान सुनिश्चित किया गया। जानकारी के अनुसार, मकराना की करणी कॉलोनी निवासी उपभोक्ता ओम कंवर एवं पृथ्वी सिंह (खाता संख्या 1607/1002) ने अपने घर के बाहर लगे स्मार्ट मीटर को एक विद्युत पोल से दूसरे पोल पर स्थानांतरित (शिफ्ट) करने की मांग की थी।

उपभोक्ता की सुविधा और इच्छा को ध्यान में रखते हुए, कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद इसरार ने लाइनमैन महावीर को स्मार्ट मीटर टीम के साथ मौके पर भेजा। टीम ने सोमवार, 15 जून 2026 को निर्धारित स्थान पर मीटर को सफलतापूर्वक शिफ्ट कर दिया। कार्य पूर्ण होने पर उपभोक्ता परिवार ने विद्युत विभाग की सहयोगात्मक कार्यशैली और तत्परता की सराहना करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान विद्युत ग्राहक सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं को बिना किसी देरी के हल करना है। उन्होंने दोहराया कि अभियान के तहत प्राप्त हर शिकायत का समयबद्ध निस्तारण करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि आमजन को बेहतर और सुगम सेवाएं मिल सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है