टोडपुरा के 17 लाडलों का अग्निवीर में चयन, ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत; निकाली गई गौरव रैली

Jun 15, 2026 - 19:11
 0
टोडपुरा के 17 लाडलों का अग्निवीर में चयन, ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत; निकाली गई गौरव रैली

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) क्षेत्र के निकटवर्ती टोडपुरा गांव में स्थित सरस्वती माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में देश सेवा का जज्बा लेकर सेना में भर्ती हुए अग्निवीर जवानों का एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर भारतीय सेना की 'अग्निवीर योजना' के तहत चयनित हुए गांव के होनहार जवानों का फूल-मालाएं पहनाकर और शेखावाटी परंपरा के अनुसार चुनरी का साफा बांधकर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया।

आपको बता दें कि टोडपुरा ग्राम पंचायत के एक साथ 17 होनहार जवानों का अग्निवीर सेना में चयन हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

  • गांव और विद्यालय का नाम किया रोशन

समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र सैनी व डायरेक्टर फतेहचंद सैनी ने देश सेवा के लिए चुने गए इन लाडले बेटों की हौसला अफजाई की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इन युवाओं ने कड़ी मेहनत की बदौलत न केवल टोडपुरा गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि सरस्वती माध्यमिक विद्यालय का मान भी पूरे क्षेत्र में बढ़ाया है। दोनों संस्था प्रधानों ने सभी चयनित जवानों को उज्जवल भविष्य और देश सेवा के इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं व बधाई दीं।

भैरुजी महाराज के लगाई धोक, मांगी मन्नत

  • सम्मान समारोह के बाद सरस्वती माध्यमिक विद्यालय से लेकर टोडपुरा 'भेरुजी बणी' तक नए जवानों के सम्मान और हौसला अफजाई के लिए एक भव्य गौरव रैली निकाली गई। रैली में ग्रामीण और युवा देशभक्ति के नारों के साथ झूमते नजर आए। भेरुजी बणी पहुंचने पर सेना में भर्ती हुए सभी जवानों ने भैरुजी महाराज के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया, धोक लगाई और देश सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की मन्नत मांगी।

कार्यक्रम के अंत में सरस्वती माध्यमिक विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विजेंद्र सैनी ने समारोह में पहुंचे सभी आगंतुक महानुभावों, ग्रामीणों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस गौरवशाली सम्मान समारोह के दौरान टोडपुरा के पूर्व सरपंच पंकज मीणा, द्वारका प्रसाद बाबूजी, कन्हैयालाल फौजी, सज्जन सोनी, गिरधारी लाल मेघवाल, रामनिवास सैनी, भोमाराम, देवी लाल सैनी, धीर सिंह सैनी, राजेश सैनी, सोहनलाल चुनवाल, श्री राम आडतिया, रामु महाराज सहित भारी संख्या में ग्रामीण, युवा और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है