युवा ब्रम्हशक्ति मेवाड़ के सदस्यों ने पुरुषोत्तममास कथा में किया संत, पत्रकार व पदाधिकारीयों का सम्मान

Aug 15, 2023 - 07:21
 0
युवा ब्रम्हशक्ति मेवाड़ के सदस्यों ने पुरुषोत्तममास कथा में किया संत, पत्रकार व पदाधिकारीयों का सम्मान

भीलवाड़ा(बद्री लाल माली)

भीलवाड़ा :- शहर के गांधी नगर रोड़ स्थित निम्बार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में पुरुषोत्तममास कथा का आयोजन संत माधव शरण महाराज के मुखारविंद से प्रतिदन सांय 4 बजे से 6 बजे तक नियमित किया जा रहा हैं। जिसमें युवा ब्रहशक्ति मेवाड़ के सदस्यों ने महंत के हाथों संत, पत्रकार व पदाधिकारीयों का स्वागत सम्मान भी करवाया।
युवा ब्रहशक्ति मेवाड़ की महिला प्रदेश अध्यक्षा नीलम शर्मा ने बताया की महन्त मोहन शरण शास्त्री के निम्बार्क आश्रम पर संत माधव शरण महाराज के द्वारा पुरुषोत्तममास कथा का नियमित आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें युवा ब्रम्हशक्ति मेवाड़ की महिला मण्डल की सदस्याओं ने सर्वप्रथम महंत मोहन शरण शास्त्री महाराज को पुष्पमाला पहना दुप्पट्टा भेंट कर स्वागत सम्मान किया। तद्पश्चात पुरुषोत्तममास की कथा कर रहे संत माधव शरण महाराज को भी पुष्पमाला व दुप्पटा भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान धार्मिक खबरों के उत्कृष्ट लेखन को लेकर महंत मोहन शरण शास्त्री ने पत्रकार विष्णु विवेक शर्मा को पुष्पमाला व दुप्पट्टा के साथ ही मेवाड़ी पगड़ी पहना युवा ब्रम्हशक्ति मेवाड़ का स्मृति चिन्ह स्वरूप भगवान परशुराम महाराज की तश्वीर के साथ ही श्रीफल भेंटकर स्वागत सम्मान करते हुए आशीर्वाद दिया।
प्रदेश अध्यक्षा नीलम शर्मा ने बताया की हाल ही में युवा ब्रम्हशक्ति मेवाड़ के नव नियुक्त भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष कमलेश पालीवाल को भी उपरणा पहनाकर आशीर्वाद दिया।
इस सम्मान समारोह में पदाधिकारीयों में संरक्षक गोपाल नारायण नागर, कमलेश पालीवाल जिलाध्यक्ष, गोपाल गर्ग प्रचार प्रसार मंत्री, महिला प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री ललिता जोशी, उपाध्यक्षा पूजा शर्मा, सचिव संध्या शर्मा सहित कथा श्रवण करने पहुँचे कई महिला पुरुष भक्तजन भी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................