स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर बरड़ोद विद्यालय में हुआ आयोजन
भीलवाड़ा : (राजकुमार गोयल) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बरड़ोद में आज स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ व रेली निकाल कर विद्यालय प्रागण में करियर डे के रूप में मनाई गई ।
इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ संजय त्रिपाठी ( H.R. जनरल मैनेजर BSL भीलवाड़ा ) एवं महिपाल सिंह ( नितिन स्पिनर्स लिमिटेड मेनेजर ) एवं विद्यालय स्टाफ मेंबर के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आयोजन की शुरुआत की गई
इस अवसर पर संजय त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते विद्यार्थियों को बताया कि विवेकानंद ने अपने ओजस्वी विचारों से पूरे भारत वर्ष में ही नहीं पुरे विश्व को धर्म, मानवता, सेवा और कर्म का सेवा अर्थ समझाया था तथा उनका जीवन और दर्शन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं जिससे उनके विचारों को अपने विद्यार्थी जीवन में सफल बनाने पर जोर दिया तथा महिपाल सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस करियर डे विद्यालय में मनाने उद्देश्य बच्चों में उनके प्रेरणादायक विचारों ,आदर्शों,और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से परिचय करवाना तथा युवा शक्ति की भूमिका पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को आत्म बल, नैतिक चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया है ।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक मदन स्वर्णकार,महावीर त्रिपाठी के द्वारा बच्चों को स्वामी विवेकानंद के कार्यो को अपने जीवन में साक्षात ग्रहण करने के लिए संकल्प दिलवाया गया तथा महेश कुमार मेघवंशी,सुनिल सेन,लक्ष्मीकंवर, शशिकंवर आरती मेडम आदि विद्यालय के शिक्षक साथियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए सभी विद्यार्थियों और उपस्थित अतिथियों , स्टाफ सदस्यों ने स्वदेशी संकल्प लिया । इस कार्यक्रम का संचालन जगदीश राजोरा स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक ने किया ।

