तीज मेले में महिलाओं ने जमकर उठाया लुत्फ

Aug 19, 2023 - 21:58
 0
तीज मेले में महिलाओं ने जमकर उठाया लुत्फ

बदायूँ/यूपी (अभिषेक वर्मा)
बदायूँ/यूपी- नगर और देहात क्षेत्र में हरियाली तीज पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।  आदर्श नगर पालिका परिषद  दातागंज प्रांगण में तीज महोत्सव मनाया गया। महिलाएं बालिकाओं के साथ-साथ बच्चों ने हरियाली तीज महोत्सव का आंनद लेते नज़र आये, महिलाओं ने झूलों पर पींग भरी तो बच्चों ने जंपिग झूले पर आसमान को छूने का प्रयास किया। हरियाली तीज मेला दातागंज आदर्श नगर पालिका परिषद की ऊर्जावान चेयरपर्सन नैना गुप्ता के  पति भाजपा नेता नितिन गुप्ता उर्फ़ अनूप भैया  ने लगवाया।

इसका उद्घाटन दातागंज विधायक के पुत्र भारतीय जनता पार्टी के तेजतर्रार नेता अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ़ अंकित भैया ब्लाक प्रमुख दातागंज, चेयरपर्सन दातागंज नैना गुप्ता  द्वारा किया गया। परिसर में लगे झूलों पर महिलाएं  पारंपरिक गीत गाते हुए दिखी। सोलह श्रृंगार कर पहुंची  महिलाओं ने तीज क्वीन महोत्सव में भी भागीदारी की। वहीं बच्चों के लिए जंपिग झूले भी लगाए गए थे। बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया और खूब धमाल मचाया। वहीं, परिसर में लगे चाट, पकौड़ी और खिलौने की स्टॉल पर खरीदारी भी की।तीज महोत्सव में राधा कृष्ण जी के झाकियों ने चार-चांद लगा दिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................