बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम आयोजित: भाजपा के टिकट मांग रहे दावेदारों ने लिया कार्यक्रम में भाग

Aug 22, 2023 - 17:33
 0
बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम आयोजित: भाजपा के टिकट मांग रहे दावेदारों ने लिया कार्यक्रम में भाग

रामगढ़ (अलवर, राजस्थान/ अमितभारद्वाज) रामगढ़ कस्बे के अलवर दिल्ली मार्ग पर स्थित भाजपा कार्यालय पर नोगावा
व बगड़ तिराया मंडल भाजपा कार्यालय परबूथ विजय संकल्प कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम में  विधानसभा विस्तारक विधायक  राजेश चौधरी, विस्तारक  दीपराम घूमना ,समस्त मंडल कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष , शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारी , तीनो मंडल अध्यक्ष, समस्त मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ,भाजपा पंचायत समिति सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ  संगठन और बूथ को मज़बूत बनाने को लेकर चर्चा की। प्राप्त जानकारी भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुदेश खामरा ने दी बताया कि विधानसभा विस्तारक राजेश चौधरी और दीप राम घूमना का रामगढ़ भाजपा मंडल कार्यालय पर माला पहनाकर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया 

विधानसभा विस्तारक राजेश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की  साथ ही राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा बढ़ते अपराधों को लेकर भी चर्चा की गई और आगामी विधानसभा चुनाव में किस तरह से जीत हासिल की जाए उसको लेकर क्या-क्या तैयारी करनी है पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताकर घर-घर योजनाओं को जागरूक करने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुदेश खामरा ,भाजपा नेता एडवोकेटे पूर्व सरपंच देवेंद्र दत्ता, भाजपा नेता सुखवंत सिंह, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा, जय आहूजा, सहदेव सिंह, बृजमोहन सोनी, इश भारद्वाज ,मेजर नत्थी सिंह, निर्मल सुरा, रमन गुलाटी जिला महामंत्री रामअवतार चौधरी सचिन पालीवाल दिनेश चौहान आईटी सेल मीडिया जिला प्रभारी, शमशेर यादव, सचिन पालीवाल, राकेश जैन समाज सेवी अशोक चौधरी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामगढ़ इत्यादि टिकट मांगने वाले दावेदार व कार्यकर्ता मौजूद थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................