मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बालोतरा पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक: फर्जी नंबर प्लेट लगी SUV से पकड़ा भारी मात्रा में 401 किलो अवैध डोडा पोस्त

Oct 28, 2026 - 22:01
 0
मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बालोतरा पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक: फर्जी नंबर प्लेट लगी SUV से पकड़ा भारी मात्रा में 401 किलो अवैध डोडा पोस्त

सिणधरी (बालोतरा) बरकत खां

बालोतरा जिले में नशाखोरी और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिणधरी थाना पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध एसयूवी (SUV) वाहन से 401 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। इसके साथ ही वाहन से एक मैगजीन, 03 जिंदा कारतूस और कई फर्जी नंबर प्लेटें भी जब्त की गई हैं।

आला अधिकारियों के सुपरविजन में हुई कार्रवाई: बालोतरा पुलिस अधीक्षक (IPS) राजेश कांवत ने बताया कि जिले में नशा मुक्ति और तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूलसिंह और वृताधिकारी सिवाना गिरधरसिंह के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी शंकरलाल (नि.पु.) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस सफल कार्रवाई को अंजाम दिया।

NDPS और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज: 28 अक्टूबर को नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध एसयूवी वाहन को रोककर जब उसकी नियमानुसार तलाशी ली, तो उसमें से 401 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। वाहन की गहन जांच करने पर उसमें से एक मैगजीन, 3 जिंदा कारतूस और पुलिस को चकमा देने के लिए रखी गईं कई फर्जी नंबर प्लेटें मिलीं। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और आर्म्स (Arms) एक्ट की संगीन धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

तस्करी नेटवर्क की गहन जांच जारी: पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त कहां से लाया जा रहा था और इसकी डिलीवरी कहां दी जानी थी। साथ ही वाहन के वास्तविक मालिक, फर्जी नंबर प्लेटों के इस्तेमाल और इस अवैध कारोबार से जुड़े तस्करों के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी शंकरलाल, सहायक उप निरीक्षक पहलादराम, कांस्टेबल कालूराम (सिवाना), उदाराम , उदाराम , हनुमानराम, किरताराम, गेनाराम, पप्पूराम और बाबूलाल शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................