जिला कलेक्टर शुभम चौधरी और पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने किया गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

गांधी जंयती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

Oct 2, 2023 - 18:43
 0
जिला कलेक्टर शुभम चौधरी और  पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा  ने किया गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

कोटपूतली - बहरोड़ (भारत कुमार शर्मा )  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती के अवसर पर सरदार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपुतली में जिला कलेक्टर  शुभम चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रंजीता शर्मा, नगर परिषद के कमिश्नर फतेह सिंह मीणा, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।  कार्यक्रम के दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा में ''रधुपति राघव राजा राम, वैष्णव जन तो तेने कहिए, हर देश में तू हर भेष में तू'' गांधीजी के प्रिय भजनों का स्काउट गाईड के बच्चों ने गायन करने के साथ ही दो मिनट का मौन धारण किया।
साथ ही सत्य अहिंसा प्रकोष्ठ द्वारा महात्मा गांधी के विचारों को प्रसार करने के लिए उनके प्रचारकों तथा स्वच्छता कार्मिकों को उनके विशेष कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक हर्षवर्धन शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास,जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह यादव,उपखंड अधिकारी मुकुट सिंह , प्रधानाचार्य मनोरमा यादव, सहायक विकास अधिकारी रूपेंद्र कुमार  सहित कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी, कार्मिक उपस्थित रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................