एबीवीपी नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी नियुक्त

Oct 13, 2023 - 19:14
Oct 13, 2023 - 19:46
 0
एबीवीपी नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी नियुक्त
फ़ोटो/ सदस्यों से चर्चा करते एबीवीपी के पदाधिकारी

राजगढ़ -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर कार्यकारणी की बैठक नगर मंत्री राहुल शर्मा की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में राहुल शर्मा की ओर से एक हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान सत्र 2023-24 के दायित्व को लेकर परिवर्तन किया गया है। जिसमें नगर सह मंत्री बिजेंद्र सैनी, भूपेंद्र शर्मा, प्रिया सैनी (छात्रा), नगर महाविद्यालय संयोजक विशाल सैनी, नगर विद्यालय संयोजक पवन सैनी, नगर एसएफडी संयोजक गौरव सैनी, नगर एसएफडी सह संयोजक विक्की शर्मा, नगर एसएफएस संयोजक पंकज मीणा, सह संयोजक सचिन सैनी, नगर कार्यालय मंत्री  भानु शर्मा, नगर राष्ट्रीय कला मंच संयोजक वरुण मीणा, नगर खेल गतिविधि संयोजक पवन सिंह नरूका, नगर सोशल मीडिया संयोजक कुलदीप शर्मा व राहुल सैनी को दायित्व सौंपा गया है। नगर मंत्री राहुल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद सदस्यता अभियान के तहत 5 हजार नए छात्रों को सदस्य बनाया जाएगा। बैठक में जिला संगठन मंत्री राजकुमार मीणा सहित विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow