गायों को खल,गुड व पशु आहार खिला मनाया जन्मदिवस

Oct 13, 2023 - 19:11
Oct 13, 2023 - 19:46
 0
गायों को खल,गुड व पशु आहार खिला मनाया जन्मदिवस
फ़ोटो/ गौशाला में जन्मदिवस मनाते भाजयुमो कार्यकर्ता

राजगढ़। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष तरुण जैन का जन्मदिवस सादगी के साथ मनाया। जगदीश आर्यभट्ट ने बताया कि इस मौक़े पर कार्यकर्ताओ ने भीरंगी गौशाला पहुँचकर गायों को खल, गुड, सब्जी व पशु आहार खिला सादगी के साथ जन्म दिवस मनाया। वही भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक खंडेलवाल की ओर से कार्यकारणी का विस्तार कर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। नवीन कार्यकारणी में उपाध्यक्ष  गोविंद साहू, महामंत्री  विकास परेवा, मंत्री नरेश सैन व राजकुमार सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी मनीष सैनी, मीडिया प्रभारी हितांशु कटारिया व नवीन साहू व अक्षत शर्मा को बतौर कार्यकारिणी सदस्य लिया गया। इस अवसर पर गोपेश शर्मा, विजय शर्मा, हिमांशु शर्मा, अनीश तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow