खेत मे आग लगने से 20 बीघा मक्का व ज्वार की फसल जलकर नष्ट: किसानों को 4 लाख नुकसान

Oct 25, 2023 - 18:38
 0
खेत मे आग लगने से 20 बीघा मक्का व ज्वार की फसल जलकर नष्ट:  किसानों को 4 लाख नुकसान

जहाजपुर (आज़ाद नेब) नगरपालिका क्षेत्र के बोरानी में अज्ञात कारणों के चलते खेतों में आग लग गई जिससे 20 बीघा मक्का व ज्वार की फसल जलकर नष्ट हो गई इस आग से तकरीबन 20 लाख रुपए का नुक़सान होने का अनुमान बताया गया है। बोरानी गांव के ग्रामीणों के मुताबिक किसान भवानी राम पिता श्रवण, राम कुंवार पिता राम दयाल, विनोद पिता बंशी लाल, जनक राज पिता बरदा, जगमोहन पिता बरदा और मिश्री लाल पिता बरदा के खेत मे सुखने के लिए पड़ी 20 बीघा मक्का व ज्वार की फसल में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से फसल जलकर नष्ट हो गई। इस आग से तकरीबन 4 लाख किसानों के नुक़सान होने का अनुमान बताया गया है। लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर दो दमकल की गाड़िया पहुंचती उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आज पर काबू पाने की कोशिश भी की लेकिन दमकल की गाड़ियां आने से पहले ज्यादा फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। किसानो के घरों में शोक का मातम छाया हुआ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................