जयपुर में गणपति प्लाजा के लॉकरों ने उगला कैश: मिले 1.37 करोड़

Nov 11, 2023 - 17:22
 0
जयपुर में गणपति प्लाजा के लॉकरों ने उगला कैश: मिले 1.37 करोड़
फोटो प्रतीकात्मक

जयपुर (राजस्थान) जयपुर में इनकम टैक्स (आईटी) डिपार्टमेंट की टीम को आज गणपति प्लाजा के दो लॉकर्स से 1 करोड़ 37 लाख रुपए कैश मिले हैं। यह कैश 500-500 रुपए के नोट में है। आईटी डिपार्टमेंट के अधिकारियों को जानकारी नहीं है कि लॉकर किसका है। दोनों लॉकर्स को काटकर रुपए निकाले गए। आईटी डिपार्टमेंट की टीम का दावा है कि यहां पर करीब 300 से ज्यादा ऐसे लॉकर हैं जिन्हें अब तक जांचा नहीं गया है। अगर जांच में सहयोग नहीं मिलेगा तो सभी लॉकर काट कर खोले जाएंगे। दरअसल, आईटी डिपार्टमेंट की टीम 29 अक्टूबर से इन लॉकर्स के मालिक की तलाश कर रही थी। 12 दिन बाद भी कोई जिम्मेदार सामने नहीं आया। ये लॉकर किसके हैं। इस मामले को लेकर लॉकर एजेंसी के मालिक से भी पूछताछ की गई। उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद शुक्रवार को आईटी विभाग की टीम कटर लेकर गणपति प्लाजा स्थित रोयरा सेफ्टी वॉलेट्स में पहुंची। कटर से लॉकर को काट कर पैसा निकाला।
आईटी विभाग के अधिकारियों ने बताया- ऐसे कई लॉकर हैं, जिनकी जानकारी लॉकर कंपनी के मालिक को नहीं है। वह जांच में सहयोग भी नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि अब अधिकारी लॉकर को काट कर पैसा निकालने में लगे हैं। सुरक्षा और पारदर्शिता को देखते निकालने से काउंट करने तक की हुए लॉकर काटने और नोट वीडियोग्राफी हो रही है।

763 लॉकर की जांच की जा चुकी है

राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों के बाद जयपुर में गणपति प्लाजा के लॉकर्स की जांच शुरू हुई थी। यहां स्थित रोयरा सेफ्टी वॉलेट्स में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी जांच में जुटे हैं। अब तक करीब 763 लॉकर की जांच की जा चुकी है। 337 लॉकर की जांच करना बाकी है। जांच के दौरान मिले गोल्ड और कैश को लेकर लॉकर धारकों से पूछताछ की जा रही है।

19 अक्टूबर को लॉकर में साढ़े 4 किलो गोल्ड मिला था

जयपुर के गणपति प्लाजा में लॉकर के मामले को लेकर आयकर अधिकारी लगतार जांच में जुटे हुए हैं। इससे पहले 29 अक्टूबर को भी आयकर विभाग ने सर्चिंग अभियान चलाया। इसमें एक लॉकर से आयकर अधिकारियों को साढ़े चार किलो गोल्ड बरामद हुआ। जो रुई की चादर में लपेटा हुआ था। इसकी जांच करने पर गोल्ड शुद्ध और अच्छी क्वालिटी का मिला। जिसकी वर्तमान में बाजार कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए बताई गई है। इस मामले में आयकर विभाग ने गोल्ड को सीज कर लिया है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह लॉकर किसका है।

किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों के बाद आईटी ने कार्रवाई की

गणपति प्लाजा के लॉकरों को लेकर राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद आयकर टीम ने 29 अक्टूबर को कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमें आयकर विभाग की टीम गणपति प्लाजा स्थित रोरा सेफ्टी वॉलेट में पहुंची। इस दौरान आयकर विभाग को साढ़े 4 किलों गोल्ड बरामद हुआ। आयकर की टीम अब तक 763 लॉकर की जांच कर चुकी है। लेकिन अभी भी 337 लॉकरों की जांच करना बाकी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................