भजनलाल शर्मा का नाम राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर तय भरतपुर जिले सहित कस्वा वैर में खुशी की लहर

 भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई एवं आतिशबाज़ी कर किया खुशी का इजहार

Dec 12, 2023 - 19:14
Dec 12, 2023 - 19:16
 0
भजनलाल शर्मा का नाम राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर तय भरतपुर जिले सहित कस्वा वैर में खुशी की लहर

वैर....भरतपुर जिले के उपखण्ड नदबई क्षेत्र के गांव अटारी निवासी भजनलाल शर्मा का भाजपा हाईकमान द्वारा राजस्थान का मुख्यमंत्री पद पर नाम तय होने पर भाजपा नेता एवं पत्रकार कौशलेंद्र दत्तात्रेय एवं उनकी टीम सहित जिले एवं उपखंण्ड के भाजपा नेता व समर्थकों ने खुशी प्रकट करते हुए मिठाई वितरण की और आतिशबाजी की। वही कस्वा वैर में भाजपा उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में आतिशबाज़ी एवं मिठाई बांटकर खुशी प्रकट कर उन्हे बधाई दी। भाजपा उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा हाईकमान द्वारा किसान का बेटा एवं अटारी के पूर्व सरपचं तथा सांगानेर के विधायक भजन लाल शर्मा का नाम मुख्यमंत्री पद पर तय करना संगठन की जीत है और भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि संगठन बडी शक्ति है, संगठन ही सत्ता को चलाता है, जिस संगठन के कार्यकर्ता मजबूत और निःस्वार्थ होते हैं, ऐसे कार्यकर्ताओं का संगठन सम्मान करता है और सत्ता, समाज, संगठन आदि में उच्च पद की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि संगठन का आदेश ही सर्वोपरी है, जो संगठन के आदेश की पालना करता है ।उस संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रत्येक क्षेत्र में सफल साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा नेता प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी हैं। आज राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ में भाजपा को जो स्पष्ट बहुमत मिला है वह प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की देन है और प्रधानमन्त्री मोदी की गारंटी। इन प्रान्तों की जनता ने प्रधानमन्त्री मोदी की गारंटी पर विश्वास कर उनके नाम पर वोट दिए। इन प्रान्तों की जनता को प्रधानमन्त्री मोदी एवं उनकी टीम पर विश्वास कायम है। अब संगठन और हमारा काम लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को जिताना और तीसरी बार प्रधानमन्त्री मोदी को प्रधानमन्त्री बनाना है। इस अवसर पर भाजपा नेता भजनलाल शर्मा का नाम मुख्यमन्त्री पद के लिए तय होने पर भाजपा हाई कमान और भाजपा नेता सहित भाजपा के विधायकों को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर उमेश गोयल,राखी सैनी, सत्यपाल चौधरी, राहुल राजपूत, संजय सोनी, बन्टी प्रजापत,आदि ने खुशियां प्रकट कर मुख्यमन्त्री का नाम तय होने पर भजनलाल शर्मा को बधाई दी एवं खुशी का इजहार किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow