सेल्फी विद तिरंगा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Aug 8, 2025 - 13:53
 0
सेल्फी विद तिरंगा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 08 अगस्त। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें समस्त सुपरवाइजरों द्वारा भाग लिया गया।
उपनिदेशक महिला अधिकारिता राजेश कुमार ने बताया कि बैठक में विभागीय योजनाओं मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर चर्चा की गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत पर बेटी के जन्म पर पौधारोपण करने बालिका जन्मोंत्सव मनाने तथा लाडो प्रोत्साहन के बधाई संदेश वितरण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना में सभी सुपरवाइजरों को ब्लॉक बार लक्ष्य आवंटित करते हुए अधिक से अधिक ऋण आवेदन करने हेतु पाबन्द किया गया।  उन्होंने शिक्षा सेतु योजना अंतर्गत ड्रापऑउट बालिकाओं का साथिनों के माध्यम से चिन्हीकरण कराकर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के माध्यम से कक्षा 10वीं से 12वीं में प्रवेश दिलाने के लिए आवेदन करवाये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नारी प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के तहत निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण को ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। घर-घर तिरंगा अभियान के तहत स्वाधीनता दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर इस वर्ष 2 से 15 अगस्त की अवधि में स्कूलों, ऑंगनबाडी पर तिरंगे की चित्रकारी, रंगोली आदि कार्यक्रम करवाने हेतु पूर्व में आदेशित किया जा चुका है।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला कार्यालय पर सेल्फी विद तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा ग्राम पंचायत स्तर पर साथिनों के माध्यम से तिरंगा राखी, तिरंगे की चित्रकारी एवं तिरंगा रंगोली कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया।
बैठक में, महिला सुपरवाइजर सुमन मीणा, सीमापाल, आरती शर्मा, सीमा, उर्मिला सहित जिले के समस्त ब्लॉकों की महिला सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................