राजकीय महाविद्यालय बीबीरानी में एन एस एस कार्यक्रम के तीसरे दिन हुए व्याख्यान एवं रस्साकस्सी प्रतियोगिता

Dec 15, 2023 - 12:42
 0
राजकीय महाविद्यालय बीबीरानी में एन एस एस कार्यक्रम के तीसरे दिन हुए व्याख्यान एवं रस्साकस्सी प्रतियोगिता

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  राजकीय महाविद्यालय, बीबीरानी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिन की शुरुआत प्रेरक व्याख्यान द्वारा की गई।व्याख्यान के मुख्य वक्ता  प्रमोद केवलानी  पत्रकार एवं मोटिवेशनल स्पीकर खैरथल और अध्यक्षता हीरालाल भूरानी  वरिष्ठ पत्रकार खैरथल ने की। प्रमोद केवलानी  ने सफलता के मंत्र बताते हुए विद्यार्थियों को डर निकालने,व्यर्थ में बहस से दूर रहने, बुरी आदतों को त्यागने के लिए कहा।उन्होंने विद्यार्थी जीवन में सत्संगति के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सफलता के लिए कर्म,मेहनत और समय प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सकारात्मक सोच और दृष्टिकोण सफलता की कुंजी है।उसके बाद परंपरागत खेल रस्सा चढ़ाई और रस्साकशी का आयोजन किया गया। रस्सा चढ़ाई में आकाश,हितेश, योगेश, अंकित, शाद मोहम्मद, तन्नू,तमन्ना, हिना, मोनिका,राखी, विकास, देवेंद्र, मुस्कान ने हिस्सा लिया। रस्साकशी में इकाई अ छात्र समूह में हितेश ग्रुप और छात्रा समूह में अनु कुमारी ग्रुप विजय रहा।इकाई ब के छात्र समूह में मनजीत ग्रुप एवं छात्रा समूह में खुशी ग्रुप विजय रहा। तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया गया। प्राचार्य प्रो. डॉ विजेन्द्र कुमार शर्मा ने छात्रों के उत्साह की भूरी भूरी सराहना की। उक्त कार्यक्रम एन.एस.एस प्रभारी डॉ.सुचेता गुप्ता एवं सुश्री ममता कुमारी शर्मा के निर्देशन में आयोजित किए गए। संकाय सदस्य डॉ.दुर्गेश नंदिनी,सुश्री भागवती एवं श्रीमती गीता देवी उपस्थित रही। स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है