अयोध्या में चालीस दिवसीय भंडारे के लिए रवाना होंगे अठारह जनवरी 2024को

Jan 4, 2024 - 17:37
 0
अयोध्या में चालीस दिवसीय भंडारे के लिए रवाना होंगे अठारह जनवरी 2024को

अलवर,राजस्थान (अनिल गुप्ता)

अलवर से श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति की ओर से अयोध्या में चालीस दिवसीय भंडारे का आयोजन होगा। इसके लिए अलवर शहर के मंगल परिणय से अलवर जिले के सभी गांवों व तहसीलों के लिए रामरथ रवाना किया गया। वही 18 जनवरी को अलवर से तीन ट्रक रसद सामग्री सहित अन्य सामान लेकर 150 राम सेवकों के जत्थे के साथ अयोध्या के लिए रवाना होंगे। रामरथ को मंत्री संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में रामसेवक मौजूद रहे। समिति से जुड़े पधाधिकारी ने बताया की रामरथ श्रीराम मंदिर स्थापना दिवस पर अयोध्या धाम पहुंचने के लिए लोगो को प्रेरित करेगा। मंगल परिणय पर रसद सामग्री संग्रहण केंद्र (बेस कैंप) भी लगाया गया है। राम भूमि जन्म तीर्थ क्षेत्र में पूरे देश से करीब 24 भंडारे लगाए जा रहे हैं। इसी तर्ज पर अयोध्या में 40 दिन तक जानकी रसोई लगाई जाएगी। जिसमें करीब करीब 5000 लोगों को प्रतिदिन प्रसादी भोजन कराया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................