खेत से पकड़ा अजगर लवकुश वाटिका के जंगल में छोड़ा
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम ठेकडीन में स्थित एक खेत में घूमते हुए एक अजगर को पकड़ कर झरना स्थित लवकुश वाटिका के समीप जंगल में छोड़ दिया। इस अवसर पर जूगनू तंबोली, रेंजर रविन्द्र सिंह भाटी, फोरेस्टर दिलीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे