रिशाल कंवर का नेपाल में समरसता अवार्ड से सम्मान किया गया

Jan 18, 2024 - 19:21
 0
रिशाल कंवर का नेपाल में समरसता अवार्ड से सम्मान किया गया

उदयपुरवाटी / बड़ागांव  (सुमेर सिंह राव)
उदयपुरवाटी अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के  अंतर्गत इंडो नेपाल समरसता मिशन द्वारा लीखवा  निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रिशाल कंवर को G -22 समरसता अवार्ड 2023 से नेपाल की राजधानी काठमांडू में सम्मानित किया गया. भाजपा जिला मंत्री रिशाल कंवर  को नेपाली टोपी गोल्ड मेडल शाल  व अभिनंदन पत्र भेंट किया गया. सांस्कृतिक सचिव लाल बहादुर के अनुसार 22 देशों  के राष्ट्रध्वज के अंतरराष्ट्रीय संगठन के सानिध्य में G-22 समरसता अवार्ड मंच द्वारा प्रदान किया गया. न्यायमूर्ति परमानंद झा प्रथम उपराष्ट्रपति लोकेंद्र बहादुर पूर्व प्रधानमंत्री नेपाल विमलेंद्र निधि पूर्व उप प्रधान मंत्री न्यायमूर्ति गिरीश चंद्र लाल डॉक्टर विष्णु हरि नेपाल पूर्व राजदूत जापान अंतर्राष्ट्रीय संयोजक महावीर प्रसाद टोरडी कुमारी मोक्तान कैबिनेट मंत्री बागमती प्रदेश, डॉ शिव माया उपसभामुख, दयनाथ दुगना प्रथम लोकसभा अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. मंच का संचालन  एडवोकेट कुलदीप शर्मा ने किया. रिशाल कंवर को अवार्ड मिलने पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................