कैरोठ सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पालीवाल का सेवानिवृत्ति पर जोरदार स्वागत

Oct 3, 2024 - 12:22
 0
कैरोठ  सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पालीवाल का सेवानिवृत्ति पर जोरदार स्वागत

चला (सुमेर सिंह राव) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कैरोठ के प्रधानाध्यापक अशोक पालीवाल के सेवानीवर्त्ति पर ग्राम कैरोठ के ग्रामवासियो ने डीजे के साथ विदाई दी। विद्यालय समय के पश्च्यात विदाई समारोह का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच  बबाई सोहन लाल कुमावत, नाथूराम महरिया पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, हीरालाल पालीवाल सेवानीवर्त वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी, सरपंच श्रीमती संगीता यादव ,मदनलाल भावरिया पूर्व प्रधान, बाबूलाल  बलडोडिया, सुल्तान यादव, मांगू राम गढ़वाल, धूड़ाराम यादव, विद्यालय का समस्त स्टाफ के आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कैरोठ से गुहाला तक रैली निकालीगयीं। गुहाला में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। एकता महाविद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पालीवाल का पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, पूर्व प्रधान शिवदयाल पालीवाल, पूर्व प्रधान भगवान सिंह कस्वा,उदयपुरवाटी मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी आत्माराम, अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी बृज लाल देवठिया, पूर्व मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी कालूराम रेगर, बनवारीलाल बुनकर पूर्व मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी, पूर्व सरपंच बाबूलाल चौहान, रसीद भाई, पंचायात समिति सदस्य चौथमल सैनी, हजारो की संख्या में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ,ग्रामीणों ने बैंड बाजे से स्वागत किया। पालीवाल के द्वारा की गई 38 वर्ष की सेवाओं पर प्रकाश डाला गया। अशोक पालीवाल शिक्षा विद्व के साथ साथ सामाजिक उत्थान के कार्यो में बढ़ चढ़कर भाग लेते है। इस अवसर पर नीमकाथाना, खंडेला, सीकर झुंझुनू जयपुर,  काफी दूर दूर से लोग सम्मान करने हेतु पहुँचे।पालीवाल ने लोगो के  सम्मान में  प्रशाद का आयोजन भी किया। आस पास में कार्यक्रम चर्चा का  विषय रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................